मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ,छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में छाए बादल और चल रही तेज हवा

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ,छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में छाए बादल और चल रही तेज हवा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट हो सकती है। वहीं आज शनिवार दिन की शुरुआत आसमान पर छाए बादलों के साथ हुई। हालांकि सुबह आठ बजे के आसपास धूप निकल आई, लेकिन दोपहर करीब एक बजे आसमान को फिर बादलों ने ढक लिया। घंटेभर फिर धूप निकल आई, लेकिन शाम करीब छह बजे से आसमान पर फिर बादल छा गए और हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान 13.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के आासार हैं। कुछ इलाकों में 16 से 20 मार्च के बीच बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-​पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी ​विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है । इसी के असर से मौसम में बदलाव होगा।

हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

वहीं 17 और 18 मार्च को भी ओलावृष्टि की गतिविधि जारी रहने वाली है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालय क्षेत्र में भी 19 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा इलाकों में 16 से 20 मार्च तक चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सहित अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश में भी आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद नोएडा में भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की सी मध्यम बारिश की गई है। जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments