कब से लगने जा रहा है होलाष्टक? जानिए इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

कब से लगने जा रहा है होलाष्टक? जानिए इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

 हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार इस बार 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं होली से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार होलाष्टक 24 मार्च 2024 दिन रविवार को होलिका दहन के समय समाप्त हो जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार होलष्टक के समय कोई भी शुभ कार्य या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करते हैं उनको जीवन में आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है या इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य सफल नहीं होते हैं। आइए जानते हैं इस बार होलाष्टक कब से कब तक रहेगा, क्यों लगता है ये और कौन-कौन से मांगलिक कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

कब से कब तक रहेगा होलाष्टक

हिंदू पंचांग के अनुसार होलाष्टक प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह कि शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन लगता है। यह होली से ठीक आठ दिन पहले लग जाता है और होलिका दहन के दिन समाप्त हो जाता है। इस लिहाज से यह होलाष्टक इस बार 17 मार्च 2024 से लगेगा और 24 मार्च 2024 को होलिका दहन वाले दिन समाप्त हो जाएगा। 

होलाष्टक में मांगलिक कार्य क्यों रहते हैं बंद

पौराणिक मान्यता के अनुसार हिरण्यकशिपु की बहन होलिका भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में 8 दिन के लिए बैठी थीं। होलिका को वरदान होने के कारण वह सात दिन तक नहीं जली परंतु आठवें दिन वह अग्नि सहन नहीं कर पाईं और जलकर उसमें भस्म हो गईं। परंतु भक्ति प्रहलाद को प्रभु नारायण के आशीर्वाद से कुछ भी नहीं हुआ और होलिका के जलने के बाद अग्नि देव शांत हो गए और भक्त प्रहलद सुरक्षित निकल आए। लेकिन इन आठ दिनों भक्त प्रहलाद ने अग्नि का ताप और पीड़ा सही जिस कारण यह आठ दिन होलाष्टक कहा जाने लगा, इसलिए इन आठ दिनों कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।

होलाष्टक में ये कार्य होते हैं वर्जित

होलाष्टक में विवाह करना शुभ नहीं होता है।

इस दौरान मुंडन नहीं कराना चाहिए।

नया घर, भूमि, वाहन, पैसों का निवेश आदि कार्य नहीं करने चाहिए।

गृह प्रवेश या कोई नया कार्य भी होलाष्टक तक नहीं करने चाहिए।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments