भारतीय जनता पार्टी कसडोल मंडल की बैठक हुई संपन्न,युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों हेतु दिए गए दिशा निर्देश

भारतीय जनता पार्टी कसडोल मंडल की बैठक हुई संपन्न,युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों हेतु दिए गए दिशा निर्देश

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर साहू के नेतृत्व में लोकसभा चुनावों हेतु युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमे भाजपा के वरिष्ठ अतिथियों द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया की केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक सभी कार्यकर्ताओं को पहुचाना है तथा जनता को सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनानी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आगे कहा गया कि सारी योजनाएं आपकी मेहनत एवं विश्वास का ही नतीजा है,आपने भाजपा को वोट दिया एवं मोदी  का हाथ मजबूत किया जिसकी वजह से आज देश के हर व्यक्ति तक अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैं,यह आमूलचूल परिवर्तन मोदी जी के इन दस वर्षो के कार्यकाल में ही संभव हो पाया है,अगर हम भाजपा को वोट देते हैं इसका मतलब अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य,अच्छी शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करते है इसलिए भाजपा ज़रूरी है,इन वक्तव्यों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इसके पश्चात सांसद प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव साहू का जन्म दिवस मनाया गया।
      
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छाया विधायक धनीराम धीवर,विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मेलाराम साहू अध्यक्ष भाजपा मण्डल कसडोल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शीला वर्मा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं मण्डल उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी एवं भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नागेश्वर साहू,जिला कार्यकारणी सदस्य सूजेलाल साहू,भाजयुमो जिला कार्यकारणी सदस्य कमल श्रीवास,वरीष्ट भाजयुमो कार्यकर्ता एवं सरपंच धर्मेन्द्र पैकरा,भाजयुमो मण्डल महामंत्री समारू कैवर्त्य,भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष रेशम वर्मा एवं पुसऊ कैवर्त्य,भाजयुमो कोषाध्यक्ष कमल साहू, भाजपा युवा मोर्चा से राजेंद्र साहू,शनि यादव,रामा धीवर,राहुल रेहान,गौरी सेन,राज सोनी,शिव साहू,रवि कैवर्त्य,अजय श्रीवास,प्रदीप पाठक,संतोष, घनश्याम,पुष्पेंद्र,प्रतीक, सूर्या,ननकी,राजा यादव,शिवा राव,देवशरण यादव,पीयूष केंवट,रवि सेन सहित अनेकों युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments