बस्तर में 12 प्रत्याशी मैदान में, 30 मार्च तक ले सकते हैं नाम वापसी

बस्तर में 12 प्रत्याशी मैदान में, 30 मार्च तक ले सकते हैं नाम वापसी

रायपुर. लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था. इस सीट से कुल 12 अभ्यर्थियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी. नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है. प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च 2024 गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी. द्वितीय चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे.

उन्होंने बताया, द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी. नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है. द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 है.

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments