गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ : तहसील लवन से करीब17-18 किलोमीटर दूर अंतिम छोर महानदी लीलागर एवं शिवनाथ नदी के संगम बसा ग्राम पंचायत चंगोरी का आश्रित ग्राम पैसर हैं, जंहा जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों की आपसी सांठगांठ से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन ट्रैक्टरो से लम्बे समय से रोजाना निकलने का मामला प्रकाश में आया है ।मामले की पुख्ता जानकारी ग्रामीणों से लेकर सरपंच सचिव को है लेकिन राजश्व नुकसान को रोकना नहीं चाह रहे हैं इसी वजह से रेत की अवैध खनन एवं परिवहन खूब जोरो से चल रहा है।
गॉव के कुछ तस्कर इस अवैध कारोबार को बढ़ावा देकर खनिज एवं राजश्व विभाग लवन को खुली चुनौती देते हुए आ रहे हैं।फलस्वरूप उक्त कारोबार में बड़ी कार्रवाई की मांग जागरूक ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से किये हैं।अब देखना यही होगा कि उक्त मामले पर प्रशासन अपनी कार्रवाई डंडा कब चला रहे हैं।वंही इस मामले पर सरपंच प्रतिनिधि धनसाय कैवर्त ने मीडिया को भ्रामक जानकारी दिया है।खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त ने कहा कि वहां का शिकायत पहली बार आपके माध्यम से मिला है ,अवैध खनन एव परिवहन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी, ठोस कार्रवाई के लिए प्लान बनाएंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments