सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म

सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। सीएम भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा, ''भगवान ने मुझे बेटी के रूप में उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।"

कनाडा में रहते हैं पहली पत्नी और दोनों बच्चे

सीएम मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर और दोनों बच्चे कनाडा में रहते हैं। एक्स कपल का साल 2015 में तलाक हुआ था। वहीं, भगवंत मान के पिता बनने पर सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

26 जनवरी को CM ने खुद दी थी जानकारी

26 जनवरी को लुधियाना में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में भगवंत मान ने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मार्च महीने तक उनके घर खुशियां आने वाली हैं। लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम मान ने अपनी निजी खुशी सांझा करते हुए कहा कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली हैं। उन्होंने कहा था, पत्नी 7 माह की गर्भवती है। मैं बताना चाहूंगा कि हमें नहीं पता कि हमें लड़का होगा या लड़की। जो भी आये, स्वस्थ आए। यही प्रार्थना है। सभी को यही प्रार्थना करनी चाहिए।

जुलाई 2022 में भगवंत मान ने की थी दूसरी शादी

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों की उम्र में 16 साल का अंतर है। शादी समारोह एकदम सादा रखा गया था जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद राघव चड्ढा समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए थे।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments