डौण्डी लोहारा : डौण्डी लोहारा में आयोजित विशाल चुनावी सम्मेलन मे भाजपा नेता देवलाल ठाकुर सरकार के विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि के साथ लोकसभा के उम्मीदवार श्री भोजराज नाग के को भारी मतों से विजय दिलाने का आव्हान के साथ कार्यक्रम का शुरुआत किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांकेर लोकसभा चुनाव में भोजराज नाग नहीं बल्कि विष्णु साय प्रत्याशी है आप सभी को डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितना है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की माता और बहनों को प्रतिमा 1 तारीख को उनके खाते के महतारी वंदन योजना की राशि ₹1000 बैंक से भुगतान हो जाएगा इसके साथ ही साथ सभी संचालित जनकाल का कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ समय पर मिलता रहेगा मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस आज बिखराव की स्थिति में है इसी कारण कांग्रेसी ही नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायक व सांसद भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं यहां तक की लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं यह कांग्रेस की दुर्गति है मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि निर्धारित समय सीमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटी को पूरा किया गया है.
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया जिसमें सवार सभी यात्री (कांग्रेसीजन)वहां से अलग होकर भाजपा में शामिल हो रहे है और अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसी क्रम मे कांग्रेस ,मुक्ति मोर्चा सहित अन्य दलों के लगभग 1500 लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया जिनमे 30 सरपंच भी शामिल हैं भाजपा में प्रवेश करने वालों में नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के तीन कांग्रेसी पार्षद क्रमशः नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती सोहद्रा देवांगन वार्ड क्रमांक 2 के शोभा राजपूत तथा वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद नारायण सिंह सिन्हा ने आज भाजपा प्रवेश किया डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के तीन पार्षदों द्वारा भाजपा प्रवेश कर लेने पर नगर पंचायत के 15 पार्षदों वाले सदन में भाजपा की संख्या अब 09हो गई है इन न प्रवेशित सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव जिला-अध्यक्ष पवन साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा सहित स्थानीय भाजपा के सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.
सभा को संबोधित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव,जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने भी संबोधित किया मंचस्थ अतिथियों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग क्लस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार विधानसभा संयोजक राजेश दसोडे जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता कुमेटी देवेंद्र जायसवाल जिला महामंत्री राकेश यादव चमन देशमुख मंडल अध्यक्ष रूपेश सिंह,मनीष झा संदीप जैन रवि जैन वीरेंद्र सिंह, महावीर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी महेश पांडे छगन यादव सहित अन्य मंचस्थ रह कार्यक्रम का संचालन जयेश ठाकुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार द्वारा किया गया.
Comments