दंतेवाडा : दंतेवाडा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर माओवादियों के प्रतिबंधित संगठन सीपीआईएम के भैरमगढ़ एरिया कमेटी में पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष मुन्ना भोगाम उर्फ बुंजवा पिता लक्खू भोगाम (01 लाख ईनामी),फुलगट्टा पंचायत सीएनएम सदस्य रमेश भोगाम पिता स्व गुट्टा भोगाम,मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत रेवाली पंचायत जनताना सरकार सदस्य भीमा कुहड़ाम उर्फ अविनाश कोर्राम पिता देवा कुहड़ाम ने आज दिनांक 29 मार्च को एसपी के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय कराया जायेगा।लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 174 ईनामी माओवादी सहित कुल 685 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments