ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी आग की जांच करने CSPDCL ने गठित की उच्च स्तरीय समिति, हफ्तेभर में सौंपेगी रिपोर्ट…

ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी आग की जांच करने CSPDCL ने गठित की उच्च स्तरीय समिति, हफ्तेभर में सौंपेगी रिपोर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CAPDCL) ने गुढ़ियारी स्थित क्षेत्रीय भंडार गृह में आग लगने की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है. समिति पांच बिन्दुओं पर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी.

समिति में कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा, अति. मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार, अतिमहाप्रबंधक (वित्त) गोपाल मूर्ति, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए.श्रीनिवास राव और अधीक्षण अभियंता डीडी चौधरी शामिल किए गए हैं.

समिति आग लगने के कारणों के संबंध में, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी/ एजेंसी के संबंध में, दुर्घटना से कंपनी को वित्तीय एवं भौतिक रूप से हुई क्षति के संबंध में जांच करने के साथ भंडार गृह के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और भविष्य में इस प्रकार की अन्य दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए सुझाव देगी.

सीएम विष्णुदेव साय से बिजली कंपनी के गोदाम में लगी आग पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जांच समिति गठित करने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, विगत दिवस रायपुर के सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग की घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जांच के बाद घटना के सही कारण का पता चलेगा. साथ ही जिन्हें भी इस घटना में क्षति हुई उसकी भरपाई हमारी सरकार करेगी.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments