ग्राम कोयदा में जुआ खेलते हुए04 जुआरी थाना लवन के गिरफ्त, जुआरियों में हड़कंप

ग्राम कोयदा में जुआ खेलते हुए04 जुआरी थाना लवन के गिरफ्त, जुआरियों में हड़कंप

 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले अवैध शराब, जुआ व सटटा के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक केसर पराग के निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 04/04/2024 को थाना लवन से प्र०आर० अजय अंचल ,मुकेश दिवान,आर० अमीर राय, रवी सिदार, सुन्दर जाटवर की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोयदा में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते चार जुआड़ियो को रंगे हाथ पकड़ा गया एवं जुआड़ियों से कुल नगदी रकम ₹8500 जप्त किया गया है। आरोपीयो के विरुद्ध थाना लवन में अप.क 178/24 धारा 13 जुआ एक्ट, छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधि० की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई है।

आरोपियो का नाम

1. फूलदास पटेल पिता रेशम लाल पटेल उम्र 36 साल निवासी ग्राम सिरीयाडीह थाना लवन

2. भरत मानिकपुरी पिता स्व. सुनहर उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क० 01 लवन

3. प्रेमप्रकाश साहू पिता बरातु राम उम्र 44 साल साकिन कोसला थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

4. गंगाराम साहू पिता छेदीलाल साहू उम्र 59 वर्ष साकिन रिवापार थाना शिवरीनारायण जिला जाजगीर चांपा










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments