खरसिया : भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल खरसिया द्वारा पार्टी का 45वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी कार्यालय को आकर्षक रंगोली,फूलो बैनर पोस्टर द्वारा सजाया गया। जिला भाजपा मंत्री महेश साहू एव वरिष्ठ भाजपा नेता दीनदयाल अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल द्वारा भाजपा का ध्वज फहराया गया,एव पार्टी सभी पूर्व नेताओ का स्मरण कर माल्यर्पण कर उपस्थित लोगों का मुह मीठा कराया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मंशानुरूप अपने अपने मोबाइल से माइक्रो डोनेशन के रूप में पार्टी फंड में दान कर अपना योगदान दिया।स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री विजय शर्मा,सौरभ अग्रवाल,पूर्व एल्डरमैन विजय शर्मा,सरिता सहिस,मुकेश गर्ग, सुमीत रावलानी,दीनदयाल अग्रवाल पार्षद,मोहन गवेल, बलदेव कुर्रे,रमेश राठौर,अनीस परवेज़,मुरली राठौर,राहुल अग्रवाल,राजेन्द्र चौहान,गौरव बनर्जी,योगेश गर्ग,अखिल गर्ग,अभिषेक मित्तल,रतन राठौर,अमित साहू, ननकी साहू,सुनील बंसल,जयप्रकाश श्रीवास,आकाश अग्रवाल,किशोर शर्मा,यश मंत्री,आलोक कबुलपुरिया,विनोद सिदार इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments