जागरूकता दौड़ में कलेक्टर के एल चौहान, एसपी सदानंद कुमार हुए शामिल,कर्मचारियों ने भी दौड़ लगाया

जागरूकता दौड़ में कलेक्टर के एल चौहान, एसपी सदानंद कुमार हुए शामिल,कर्मचारियों ने भी दौड़ लगाया

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पं. चक्रपाणि स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें कलेक्टर के एल चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी शामिल हुए। दौड़ को जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जागरूकता दौड़ पं.चक्रपाणि स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,गार्डन चौक,जनपद पंचायत कार्यालय होते हुए पं.चक्रपाणि स्कूल परिसर में ही समाप्त किया गया। जिसमें बढ़ चढ़ कर विद्यालयों के छात्र- छात्राओं,खिलाड़ी,पुलिस कर्मचारी, अधिकारी कर्मचारी ने बड़ी संख्या हिस्सा लिया। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई।

कलेक्टर ने सभी को लोकतंत्र में मतदान की आवश्यकता के बारे में बताया एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु सभी को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा यह लोकतंत्र का उत्सव है जो पांच साल में एक बार आता है. अतः इस ऐतिहासिक उत्सव में हम सब की सहभागिता अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने भी सभी जिला वासियों से अपने मतदाधिकार के प्रयोग करने की अपील की हैं। उन्होने कहा कि अपने मतों का प्रयोग अपने विवेक से करना चाहिए। मत को प्रभावित करने वाले प्रभोलन से बचना चाहिए तभी जाकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। हमारे एक वोट से ही देश की दिशा एवं दशा तय होती है। इस मौके जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधी नाग,बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता,जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर बिजौरा, तहसीलदार राजू पटेल, जनपद पंचायत सीईओ एम एल  मंडावी,सीएमओ श्री भोई,साक्षर भारत सोमेश्वर राव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी हुआ आयोजन मतदाता जागरूकता दौड़ का आयोजन एक साथ एक समय में जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी किया गया। जिसके तहत भाटापारा नगर में विश्राम गृह से सिटी मॉल तक,सिमगा में सामुदायिक भवन/सांस्कृतिक भवन से तिल्दा फ्लाईओवर तक, कसडोल में स्वामी आत्मानंद स्कूल से बलार रोड चौक से पुनः स्कूल वापस, पलारी मेंस्वामी आत्मानंद स्कूल से बस स्टेंड से रेस्ट हॉउस से स्वामी आत्मानंद स्कूल वापस तक दौड़ का अयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित अधिकारी कर्मचारी एवं आम जन उपस्थित हुए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments