वॉक एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे किसी भी उम्र में आसानी से किया जा सकता है। वॉक करने से मोटापा कम होता है और साथ ही शरीर कई बीमारियों से भी दूर रहता है। आपको रोजाना कम से कम 1 घंटा अपने शरीर और फिटनेस के लिए जरूर निकालना चाहिए। फिटनेस एक्सपर्ट का कहना है कि आप सुबह या शाम किसी भी वक्त वॉक कर सकते हैं। ये ऐसा वर्कआउट है जिसके लिए न तो किसी टूल की जरूरत है न ही किसी कोच की। सबसे अच्छी बात ये है कि वॉक किसी भी उम्र में आसानी से करने वाला व्यायाम है। आइये जानते हैं कि अगर आप 1 घंटे की वॉक करते हैं तो इसमें कितने किलोमीटर चलते हैं और उम्र के हिसाब से आपको कितने कदम रोजाना चलने चाहिए?
1 घंटे की वॉक में कितने किलोमीटर होते हैं?
अगर आप वॉक करते हैं तो क्या आप जानते हैं कि आपको रोजाना कितने कदम चलना चाहिए? वैसे तो ऐसे कई एप्स मौजूद हैं, लेकिन कई बार ये एप्स सही जानकारी नहीं दे पाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप 1 घंटे की वॉक करते हैं और आपकी स्पीड सामान्य चलने से थोड़ी ज्यादा है तो आप करीब 4-5 से किलोमीटर चलते हैं। अगर ब्रिस्क वॉक करते हैं तो आप 1 घंटे में करीब 5-6 किलोमीटर की वॉक करते हैं। जो सेहतमंद रहने के लिए काफी है।
उम्र के हिसाब से कितने कदम वॉक करनी चाहिए?
हर रोज आपको कम से कम आधा घंटे की वॉक जरूर करनी चाहिए। कोशिश करें कि दिनभर में आप 10,000 कदम चल लें। हालांकि वॉक करने की दूरी और कदम अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए अलग हो सकते हैं। हम आपको 5 साल से 60 की उम्र के व्यक्तियों के लिए प्रतिदिन का वॉक प्लान बता रहे हैं। जिससे आप अपनी उम्र के हिसाब से पता लगा सकते हैं कि एक दिन में आपको कितने कदम चलना चाहिए?
Comments