पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार

राजनांदगांव  : प्रार्थी संतोष कुमार घ्रुर्वे पिता स्व0 बिसौहा राम ध्रुर्वे उम्र 47 वर्ष साकिन ग्राम नवागांव कंवर थाना गातापार जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छ0ग0) का दिनांक 25.01.2024 को थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2017-18 में निकले पुलिस आरक्षक भर्ती में इसके पुत्र रूपेश ध्रुर्वे एवं गांव के चंद्रपाल नेताम को पुलिस आरक्षक के पद पर आरोपी 01. अब्दुल हुसैन खान निवासी पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगांव, 02. पियुष वडेरा चिखली राजनांदगांव, 03. अमित सिंह निवासी भिलाई जिला दुर्ग द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर घटना दिनांक 12.05.2018 से 23.01.2024 के मध्य अलग-अलग तिथियों में महावीर चैक राजनांदगांव एवं रायपुर शहर में बुलाकर इसके पुत्र रूपेश के नाम पर 3,25000 रूपये एवं चंद्रपाल नेताम से 2,00000 रूपये कुल 5,025000 रूपये लिया गया, तथा पुलिस आरक्षक के पद पर चयन होने का फर्जी नियुक्ति पत्र एवं पुलिस वर्दी कपड़ा देकर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 53/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे विवेचना के दौरान पूर्व में दिनांक 26.01.2024 को 01 पियुष वडेरा पिता अशोक वडेरा उम्र 32 वर्ष साकिन शिक्षक काॅलोनी वार्ड नं. 05 बुद्व मूर्ति के पास चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02 अमित सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन एल0आई0जी0-312 हाऊसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments