आईपीएल 2024 : 2 साल के MS Dhoni ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखते रह गए गेल-डिविलियर्स …

आईपीएल 2024 : 2 साल के MS Dhoni ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखते रह गए गेल-डिविलियर्स …

IPL 2024: इन दिनों आईपीएल 2024 चल रहा है. महेंद्र सिंह धोनी 42 साल की उम्र में भी जलवा दिखा रहे हैं. इस लीग के 34वें मुकाबले में धोनी ने इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 9 गेंदों पर 28 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके बल्ले से 3 चौके और 2 तूफानी छक्के निकले. धोनी (MS Dhoni) ने 311 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस पारी के दम पर माही ने इतिहास रच दिया. धोनी ने क्रिस गेल और डिविलियर्स के खास रिकॉर्ड भी तोड़ दिए.

धोनी की ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद भी सीएसके मैच हार गई. LSG ने 2 विकेट खोकर 176 रन चेज कर लिए. धोनी (MS Dhoni) ने इस मैच में जो रिकॉर्ड बनाए हैं, नीचे उनके बारे में जान लीजिए. 

पहला रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब आईपीएल के इतिहास में 5 हजार ज्यादा रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. यह अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

दूसरा रिकॉर्ड

एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठवें बैटर बने हैं. उन्होंने एबी डिविलियर्स को पछाड़ा. धोनी के नाम डिविलियर्स ने 5162 रन बनाए थे, अब धोनी के नाम 257 मैचों की 250 पारियों में 5169 रन हो गए हैं.

तीसरा रिकॉर्ड

एमएस धोनी (MS Dhoni) 40 साल की उम्र पार करने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने हैं, जिन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 481 रन बनाए थे.

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन कैसा है?

महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन तगड़े फॉर्म में हैं. वो आखिरी के ओवर में आते हैं और चौके-छक्कों की बारिश करते हैं. इस सीजन के 7 मैचों की 5 पारियों में धोनी (MS Dhoni) ने 255 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं.

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments