गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में कुछ अपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह रेत की अवैध खनन से लेकर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान एवं तार से घेर कर खेल मैदान को अतिक्रमण कर रखा है।जिसके चलते गॉव के युवा वर्ग खेल मैदान से वंचित हो गए हैं।अवैध कब्जा को हटाकर बच्चों के नाम खेल मैदान सुरक्षित कर पट्टा जारी करने की मांग जोर पकड़ रहा।अवैध कब्जा कर पक्की मकान बनाने वाले आरोपी बरसात पुर्व सैकड़ों ट्रक अवैध रूप रूप से रेत डंपिंग कर प्रशासन को हर साल लाखों की चुना लगाते आ रहा है।शिकायत करने वाले ग्रामीणों एवं मीडिया कर्मियों को घर जाकर धमकी चमकी मारने पीटने पर उतारू होने की लगातार मामला सामने आ रहा है।गॉव के लोगों को गुमराह कर बिना सदस्यता ग्रहण किये भाजपा कार्यकर्ता हूँ कहकर ग्रामीणों को डराने एवं देख लेने की बात कहने की बातें निकल कर सामने आ रहा है। महानदी किनारे जिन दोनों व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है वहभूमि आज भी खेल मैदान की पुरानी अवस्था में लौटने की राह देख रहा है, जिसके लिए तहसीलदार ,जिला प्रशासन की न्याय के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।
उक्त मामले की शिकायत मीडिया कर्मियों एवं गॉव के ग्रामीणों के द्वारा अवैध कब्जा हटाकर खेल मैदान सरंक्षित करने की पहल आने वाले समय मे दिखाई दे सकते हैं।सूत्रों की माने तो दोनों अवैध कब्जा धारियों का गांव के बस्ती में पहले से मकान है फिर शासकीय भूमि को अवैध कब्जा कर खेल मैदान को ग्रहण लगाने की क्या जरूरत पड़ गई है।गांव में ऐसे बहुत सारे गरीब है जिसके पास सिर छिपाने के एक कमरे का जमीन तक नहीं है और ऐसे अवैध कब्जा धारी लोग शासन की कई डिसमिल जगह पर हक जताए बैठे हुए हैं।दोनों अवैध कब्जा धारी व्यक्तियों के खिलाफ ,ग्रामीण एवं मीडिया कर्मियों ने तहसीलदार, एस डी एम ,जिला कलेक्टर, राजश्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास शिकायत करने की मन बनाने की बात सामने आ रहा है।अब देखना यहि होगा कि उक्त खेल मैदान अपने अस्तित्व में कब वापसी करेगा और दोनों कब्जा धारियों के खिलाफ शिकायत शासन प्रशासन के पास कब पहुंचेगा।फिलहाल खबरों पर नजरें सभी की टिकी हुई है।क्या खेल मैदान कहे जाने वाले भूमि दोनों अवैध कब्जा धारियों के चंगुल से मुक्त हो पायेगा ,क्या शासन प्रशासन बुलडोजर चलाएगा? क्या बच्चों को खेल मैदान नसीब हो पाएगा?आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम दिखाई देने के शत प्रतिशत आसार हैं।
Comments