परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र के ग्राम रानीपरतेवा,ग्राम कनसिंघी एवं छुरा नगर पहुंचे। जहां सभी ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात वे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए वादा पूरा करने में असफल बताया वहीं मंहगाई, बेरोजगारी, आरक्षण जैसे मुद्दों पर बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी बताया। वहीं महासमुन्द लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पक्ष में मतदान की अपील भी करते हुए महासमुंद लोकसभा सीट में कांग्रेस की जीत को पक्का बताया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी को हार का डर सता रही है इसी लिए बीजेपी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं का दौरा छत्तीसगढ़ में चल रहा है।तत्पश्चात वे छुरा नगर के सभा संबोधन के पश्चात ग्राम कोचवाय के लिए रवाना हुए।वहीं इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ ब्लाक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments