विधायक गुरु बिना निमंत्रण पहुँचे शादी समारोह मे परिवार वाले हुए अचंभित

विधायक गुरु बिना निमंत्रण पहुँचे शादी समारोह मे परिवार वाले हुए अचंभित

 

आरंग :  आरंग विधायक खुसवंत गुरु क्षेत्र के दौरे मे थे ज़ब ग्राम कोड़ापार पहुँचे तो उन्हें पता चला कि आज यहां नरेशु टंडन के बेटी कि शादी है तो वह वहाँ सहर्ष पहुंच गये।जब अपने बीच अपने विधायक व अपने गुरु को देख परिवार के सभी लोग व रिस्तेदार अचंभित रह गये।शादी हो रही लड़की के पिता नरेशु टंडन कहने लगे गुरूजी मैंने यह सोचकर आपको निमंत्रण नही दिया कि आप विधायक है आप बहुत व्यस्त रहते है आपको कहा समय मिलेगा कि आप पुरे क्षेत्र के सभी गावों के हर घर के आम लोगो के यहां आ पाएंगे मुझे क्षमा कर दीजिये। और खुशियों से प्रफूल्लित हो उठे.....तो वही विधायक ने कहा आप सब क्षेत्र वाशी मेरे परिवार के सदस्य है और परिवार वालो को कभी आमंत्रित नही किया जाता है....मैं बिना आमंत्रण के अपने घर परिवार के अपनी बेटी अपनी बहन को आशीर्वाद देने आया हूं। 

जब आप लोगो ने मुझे अपना मानकर मुझे विधायक बनाया है तो मै भी आप लोगो के परिवार का सदस्य हूं। विधायक की इस आत्मीयता से परिवार के सभी लोग कायल हो गये। सबसे बड़ी बात खुसवंत गुरु विधायक होने के साथ समाज के गुरु भी है इस नाते नरेशु टंडन के पुरे परिवार व रिस्तेदारो ने अपने गुरु का स्वागत वंदन पूजन कर आशीर्वाद लिए साथ ही विधायक गुरु ने शादी हो रही बेटी को अपना आशीर्वाद के साथ नेंग भी दिया। ऐसे है विधायक खुसवंत गुरु।

 

 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments