गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के ग्राम पंचायत तिल्दा में पत्रकार गोलू कैवर्त के घर विराजमान श्री संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास ,भव्य कलश शोभायात्रा के साथ मनाए गए ।गांव के गलियारों में कलश शोभायात्रा देखने ग्रामीण उमड़े रहे।जय कारे घोष के साथ कीर्तन मण्डली डोंगरा की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किये।श्री कैवर्त यंहा विराजमान भगवान श्री संकट मोचन के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।श्री कैवर्त एवं उनके परिवार ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाभण्डारा एवं महाप्रसादी वितरण भी कराए गए।इस अवसर पर हितेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार,थाना लवन से स्टॉफ प्रधान, सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रहा।वहीं श्री कैवर्त के परिवार में उनके पत्नी, सुपुत्र ध्रुव कैवर्त त्रेयशउनके बड़े भईया संतोष कैवर्त सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रहा।पुरोहित पण्डित श्री भूषण दुबे का भी विशेष योगदान रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments