तिल्दा के रेत तस्करों का आतंक फिर चरम सीमा पर, एक दो दिन बन्द रहा, अब फिर चालू, राजश्व क्षति

तिल्दा के रेत तस्करों का आतंक फिर चरम सीमा पर, एक दो दिन बन्द रहा, अब फिर चालू, राजश्व क्षति

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा के रेत तस्करों के नए कारनामे सुनने को मीडिया कर्मियों को मिल रहा है।तस्करों ने खनिज विभाग से ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की डोंगरीडीह से शाम 6 बजे ड्यूटी समाप्त होते ही कर्मचारियों की पीछा करते हुए कई किलोमीटर तक जाते हैं लाहोद डोटोपार तक पीछा करते हुए जाते हैं जैसे ही लंबी दूरी तय कर कर्मचारियों का टीम तिल्दा के सीमा पार होती है वैसे ही पिछा करने वाले मुख्य तस्कर अपने अन्य साथियों को फोन कर सूचना देकर अवैध खनन करने के हरि झंडी दे देते हैं।फिर होता है रात में रेत तस्करी का अवैध कारोबार।सूत्रों का कहना है कि तिल्दा के रेत तस्कर किसी ठिकाने पर बड़े पैमाने पर रेत भी डंपिंग कर रहे हैं ताकि उन्हें किसी ट्रक हाइवा से परिवहन करवा सके।तस्करों ने रेत चोरी के तरह तरह के हथकंडे अपनाने की जानकारी लगातार मीडिया कर्मियों को प्राप्त हो रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि रेत तस्करी से जुड़े लोगों का आतंक इतना बढ़ रहा है कि ये लोग सड़कों को बदतर बना रहे हैं।इसके अलावा राजश्व नुकसान पहुंचाने में भी लगें हुए हैं।खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त ने कहा कि कल से नए रणनीति के तहत तस्करों को दबोचा जाएगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments