विधायक जनक ध्रुव पहुंचे रसेला क्षेत्र,कई कार्यक्रमों में हुए शामिल 

विधायक जनक ध्रुव पहुंचे रसेला क्षेत्र,कई कार्यक्रमों में हुए शामिल 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा  :  बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव रसेला क्षेत्र पहुंचे जहां एक नीजी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं ग्राम रसेला के आदिवासी समाज के देव जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां सभी सामाजिक पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत कर मंचासीन किये। एवं समाज के सभी लोगों को संबोधित करते हुए अपनी संस्कृति को बनाए रखने एवं देव कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात वे ग्राम हीराबतर के पत्रकार परमेश्वर राजपूत के यहां नीजी कार्यक्रम में शामिल होकर सभी परिजनों से मुलाकात करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए हुए मुलभुत समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments