छत्तीसगढ़ :भाजपा नेता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

छत्तीसगढ़ :भाजपा नेता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

दुर्ग :  दुर्ग में भाजयुमो अहिवारा मंडल के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि शिव कुमार ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेज दिया, फिर घर में फांसी लगा ली. यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री शिवकुमार वर्मा (उम्र 40 वर्ष) अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में रहता था. उसके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी कार्यक्रम था. जहां उसने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह भेज दिया. जिसके बाद शिवकुमार घर में अकेला था. इसी दौरान उसने घर के पंखे में रस्सी बांधी और फांसी लगा ली. शाम 4 बजे जब पत्नी और बेटा घर आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से खुला था. जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. शिवकुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. वहीं पत्नी और बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. जिसके बाद घटना की सूचना नंदिनी थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. उसमें मृतक ने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है. इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments