गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के तहसील एवं पुलिस थाना लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन 19 अप्रैल को बस बन्द रहा उसके बाद से फिर रेत की अवैध खनन एवं परिवहन बेलगाम जारी है।अवैध खनन एवं परिवहन को लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग से डोंगरीडीह महानदी किनारे एक मात्र ड्यूटी में तैनात सिपाही के भरोसे तिल्दा का अवैध खनन रुक नहीं रहा है जिसके चलते पक्की सड़को के अलावा ग्राम पंचायत तिल्दा की गलियां कई फ़ीट गड्ढे में तब्दील हो गया है जो पानी की थोड़ी सी धार से गॉव की गलियां नाली में तब्दील हो गया है।इसके अलावा रेत की अवैध खनन से जंहा राजश्व की नुकसान लाखों में हो रहा है वहीं करोड़ रुपए की लागत से बनी डोंगरीडीह तिल्दा पक्की सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।तिल्दा से लगातार रेत भरी ट्रैक्टरो को बिना हेवी लायसेंस धारी चालक चलाते आ रहे हैं जिससे लापरवाही एवं दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा गॉव में बना रहता है क्योंकि गांव में सड़कों पर गलियों में ग्रामीण जन आपस में चर्चा करते हुए बैठे रहते हैं वंही से बिना हेवी लायसेंस धारी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टरों को सरपट दौड़ाते रहते हैं।खास बात यह भी है कि तिल्दा के रेत तस्करी में अपराधिक छवि के लोगों का हाथ है जो रेत की अवैध खनन में लिप्त होकर गुंडागर्दी मनमानी करने का मामला सामने आया है।ये सभी रेत के अवैध खनन में इतने अंधे हो गए हैं कि किसी भी मीडिया कर्मियों को झूठे जाल बुनकर फंसाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।मीडिया कर्मियों को धमकाने के अलावा जान सहित मारने पीटने, एवं झूठे षड्यंत्र रचकर फंसाने की दे रहे हैं धमकी,19अप्रेल को तिल्दा के मनोज कैवर्त सही अन्य06 लोगों ने लवन के मीडिया कर्मियों को धमकी चमकी देकर गाड़ी के चक्के में दबाने की डर दिखाया गया है जिसकी शिकायत मीडिया कर्मियों ने पुलिस थाना लवन में शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन अभी तक आरोपियों के विरुद्ध में अपराध दर्ज नहीं हुआ है जो पूरे छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए चिंता का विषय है।गौरतलब हो कि आरोपियों की बात करें तो कुछ आरोपी विभिन्न राजनैतिक पार्टियों से जुड़े हुए हैं उसी का डर मीडिया कर्मियों पुलिस प्रशासन को दिखा रहे हैं।इसी कारण 19 अप्रेल को बीते पूरे5 दिवस हो चुके हैं पुलिस प्रशासन पर अपनी आकाओं से आरोपियों के द्वारा लगातार दबाव बनाने की शिकायत सूत्रों से भी मीडिया कर्मियों को मिल रहा है।जब देश का चौथा स्तंभ न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है तब न जाने आम नागरिकों को न्याय के लिए क्या क्या पापड़ बेलने के लिए विवश होना पड़ेगा।फिलहाल आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज होना शेष है।
उक्त सभी आरोपीगण अपने ऊपर लगे दाग को मिटाने के लिए मीडिया कर्मियों को षड्यंत्र पूर्वक फंसाने के लिए पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर एवं जिला खनिज विभाग को गुमराह कर केस को दूसरी मोड़ पर ले जाने का हथकंडे अपनाने की जानकारी प्राप्त हो रहा है।वहीं अगर बात करें मीडिया कर्मियों को धमकाने वाले आरोपियों की तो तिल्दा निवासी खेदूराम निषाद शराब की अवैध बिक्री करने पर दो बार जेल जा चुका है, आरोपी ईश्वर घृतलहरे लवन चौकी में जुआ एक्ट का आरोपी रहा है, आरोपी दीनबंधु घृतलहरे जुआ खेलवाने के संदिग्ध लोगों में शामिल रहा है, आरोपी भुलाऊ राम डहरिया के खिलाफ लवन पुलिस थाना में तीन अलग अलग मामलों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिसमें दो मामले में गिरफ्तारी भी हुआ है, वंही आरोपी गब्बर डहरिया धारा 376 का बलौदाबाजार उपजेल का पूर्व में बंदी रहा है,वंही बात करें आरोपी सुरेश्वर पैकरा सरपंच का तो बिना डिग्री के गॉव के भोलेभाले लोगों का लापरवाही पूर्वक इलाज करने की जानकारी मिला है ,तिल्दा के महानदी किनारे शासकीय भूमि को अवैध कब्जा कर रहने वाले आरोपी मनोज कैवर्त के दोनों ट्रैक्टरो पर खनिज विभाग ने रेड कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया था।उक्त सभी आरोपियों के काला चिट्ठा सामने आने के बाद आरोपीगण बौखलाहट में मीडिया कर्मियों को धमकाने के साथ साथ झूठे केस में फंसाने कीरोज नए नए तरकीब निकाल रहे हैं।मीडिया कर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन के लिए मन बना रहे हैं।वंही थाना प्रभारी केसर पराग ने कार्रवाई का भरोसा मीडिया कर्मियों को दिये हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments