बालोद : देर रात मतदान सामग्री जमाकर स्कूटी से घर लौट रहे श्री खेलन सिंह पटेल शिक्षक मा शाला तरौद जिनकी ड्यूटी दिव्यांग मतदान दल में लगी थी। सामग्री जमा कर घर वापस आ रहे थे उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खबरों के अनुसार अज्ञात वाहन ने स्कूटी क्रमांक सीजी 24 एन 8356 में सवार खेलन सिंह पटेल शिक्षक को जबरदस्त टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी मे सवार शिक्षक श्री पटेल की मृत्यू हो गई। मृत शिक्षक की मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान दल में ड्यूटी लगी थी। मृत शिक्षक खेलन सिंह पटेल ग्राम तरौद के माध्यमिक शाला में पदस्थ थे। सड़क हादसे की घटना तड़के सुबह 4 बजे बालोद शहर के दल्ली चौक की है। बालोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments