रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। जिसके बाद अब सीबाआई की टीम राजधानी रायपुर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम आज इंडिगो की रूटीन फ्लैट 6E 536 से से राजधानी रायपुर पहुंची। जिसके बाद दो गाड़ियों में बेमेतरा के लिए रवाना हुई।
सीबीआई की टीम बेमेतरा के साजा थाना समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और आईओ से मुलाकात कर सकती है। साथ ही हिंसा की एफआईआर करवाने वाले पीड़ित समेत प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर सकती है।
आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र के दौरान ईश्वर साहू और मंत्री ओपी चौधरी ने जांच की मांग की थी। राज्य की ओर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भी भेजी गई थी।
गौरतलब है कि साजा ब्लाक में आने वाले बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था कि हिंसा में बदल गई और एक समुदाय के लोगों ने 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को पिता और पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments