बड़ी खबर : मीडिया कर्मियों के मोर्चा खोलने के बाद जिला प्रशासन आया हरकत में, तिल्दा में चल रहे रेत की अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए तैनात किये कर्मचारी        

बड़ी खबर : मीडिया कर्मियों के मोर्चा खोलने के बाद जिला प्रशासन आया हरकत में, तिल्दा में चल रहे रेत की अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए तैनात किये कर्मचारी        

  गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा  छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध खनन ,सड़कों का हाल बेहाल, गॉव की गलियों का हाल बेहाल सहित मीडिया कर्मियों को रेत के अवैध खनन में लिप्त तस्करों द्वारा मारने पीटने की धमकी का मामला सुर्खियों में पहले पायदान पर बना हुआ है।जिसकी शिकायत मीडिया कर्मियों ने 26 अप्रैल को जिला प्रशासन जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत देकर तिल्दा में रेत का अवैध खनन, परिवहन बन्द कराए जाने की मांग सहित नियमित तिल्दा में एक या दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग सहित मीडिया कर्मियों को मारने पीटने गाड़ी के चक्के में दबाने की धमकी देने वाले रेत तस्करों, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किये गए थे जिसको प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए 27 अप्रेल से नियमित एक कर्मचारी की तैनाती किये जाने की खबर है वहीं पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार ने मीडिया कर्मियों के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लवन को रेत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आदेश जारी करने की जानकारी मीडिया कर्मियों को प्राप्त हो रहा है।अब देखना यही होगा थाना लवन के जनहितैषी कर्तव्यनिष्ठ बेदाग छवि के थानेदारों में शुमार केसर पराग मीडिया कर्मियों को धमकाने वाले रेत तस्करों, दागी एवं अपराधिक छवि के  जनप्रतिनिधियों को थाना में तलब कब करते हैं फिलहाल मीडिया कर्मियों को जिला प्रशासन, कलेक्टर, एस पी, थाना प्रभारी लवन एवं वर्तमान भाजपा सरकार से न्याय की शत प्रतिशत विश्वास है।उक्त मामले में मीडिया कर्मियों के पहल उपरांत आए सकारात्मक परिणाम पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वर्तमान सरंक्षक प्रेस क्लब लवन ने कहा कि  मीडिया जगत के विभिन्न संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों का दखल  मीडिया कर्मी लवन के सभी लोगों का मेहनत के कारण आज सच्चाई की पुनः जीत हुई।यह आदेश संगठन की जीत है।संघठन की ताकत ही सच्चाई की जीत का मिशाल है।श्री सिंघम ने आगे कहा कि आगे अभी अन्याय के विरुद्ध लड़ाई और बाकि है सभी को मिलकर लड़ना है और मीडिया कर्मियों को धमकी देने वाले रेत तस्करों एवं दागी छवि के जनप्रतिनिधियों को सलाखों के पीछे भेजना है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments