जिले में पहुंचा प्रशिक्षु आईएएस का अध्ययन दल,कलेक्टर के.एल.चौहान से की सौजन्य मुलाकात

जिले में पहुंचा प्रशिक्षु आईएएस का अध्ययन दल,कलेक्टर के.एल.चौहान से की सौजन्य मुलाकात

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : भारतीय प्रशासनिक सेवा छत्तीसगढ़ कैडर 2023  बैच के 4 प्रशिक्षु आईएएस की टीम शुक्रवार को अध्ययन एवं विकास  गतिविधियों का अवलोकन हेतु बलौदाबाजार पहुंची। प्रशिक्षु अधिकारियों  ने  संयुक्त  जिला कार्यालय में कलेक्टर  के. एल. चौहान  से सौजन्य मुलाकात कर जिले में चल रहे विकास कार्यों सहित अन्य  गतिविधियों से रूबरू हुए।कलेक्टर श्री चौहान ने प्रशिक्षु  अधिकारियों को जिले  की भौगोलिक स्थिति,  इतिहास, उद्योग,संस्कृति एवं पर्यटन तथा  ऐतिहासिक स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल ने भी पंचायत विभाग द्वारा  संचालित योजना से अवगत कराया। 

 बिलासपुर में  पदस्थ सहायक कलेक्टर  आईएएस तन्मय खन्ना  ने बताया कि चारों प्रशिक्षुओं को अलग -अलग जिले में सहयक कलेक्टर पदस्थ किये गए हैं। उनकी टीम रायगढ़,कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर  होते हुए आज बलौदाबाजार पहुंची  है। इस दौरान जिले में स्थित निजी सीमेंट प्लांट में जाकर उनकी पूरी गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं से रूबरू हुए। इसके साथ ही उनके प्रोसेसिंग यूनिट सहित माइंस की  जानकारी हासिल की। प्रशिक्षु आईएएस में रायपुर में पदस्थ सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद,दुर्ग में पदस्थ सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जांजगीर -चाम्पा में पदस्थ सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी  एवं  प्रशिक्षु आईएफएस अक्षय दिनकर भोसले शामिल थे।  निरक्षण के दौरान उप संचालक खनिज प्रशासन के. के. बंजारे भी मौजूद  थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments