संजय जांगड़े बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के ग्राम पंचायत तिल्दा में एक अनोखा मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है।गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत तिल्दा में जनप्रतिनिधियों की आपसी सांठगांठ के चलते एक व्यक्ति को मोबाईल टॉवर अपने भूमि पर लगवाने के लिए एनओसी प्रदाय किया गया है।जिस भूमि को आधार बनाकर तिल्दा का व्यक्ति ग्राम पंचायत से एनओसी प्राप्त किया है अब उस भूमि पर किसी निजी मोबाईल कम्पनी का टॉवर लगने के बजाय सरकारी भूमि पर एनओसी प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने मोबाईल कम्पनी एवं शासन प्रशासन को धोखे में रखकर टॉवर लगवा दिया है इस उद्देश्य से की हर महीने ग्राम पंचायत एवं शासन प्रशासन को मिलने वाली किराया राशि को वह स्वयं डकार सके।
इसके लिए वह व्यक्ति गॉव के लोगों को गुमराह करने के अलावा मोबाईल कम्पनी टॉवर वाले अधिकारियों कर्मचारियों को जो भूमि का बी 1 एवं कागजात प्रस्तुत किया गया है वह मोबाईल लगी टॉवर भूमि का नहीं है जबकि ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत सचिव धनेश साहू की माने तो वह जमीन सरकारी भूमि है।जिसका हर महीने राजश्व पंचायत को मिलने का प्रावधान है लेकिन अकेले हर महीने टॉवर कम्पनी से किराया प्राप्त करने के लालच में किसी व्यक्ति इतना नीचे गिर सकता है कि धोखधड़ी में उतर आए इसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं किये होंगे।फिलहाल जनता, सरकार एवं मीडिया के जानकारी में आने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है।लोगों ने यदि पंचायत से एनओसी प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने शासन प्रशासन को धोखे में रखकर हर महीने चुना लगाने की नियत पाला है तो ऐसे आपराधिक छवि के व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही सहित टॉवर को अन्यत्र स्थापित करने की मांग किये गए हैं।
ताकि सरकारी भूमि को कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि बताकर लाभ अर्जित न कर पाए औऱ नहीं कोई धोखाधड़ी कर पाए।तहसीलदार को मोबाईल टावर लगी भूमि का सीमांकन जांच एवं कार्रवाई की मांग ग्रामीणों सहित मीडिया कर्मियों ने किये गए हैं।इस मामले पर तहसीलदार लवन निवेश कुरेटि ने बताया कि मामले की जानकारी लगातार न्यूज से प्राप्त हो रहा है, जांच एवं कार्रवाई का नोटिस जारी हो रहा है।धोखाधड़ी का मामला सामने आया तो निश्चित ही अपराध दर्ज करवाने की कार्रवाई होगी।ग्राम पंचायत सचिव धनेश साहू ने बताया कि तिल्दा का नारायण घृतलहरे 2 एकड़ निजी जमीन के पट्टे दिखाकर एनओसी मोबाईल कम्पनी लगवाने के लिए प्राप्त किया है, अब उस व्यक्ति ने एनओसी प्राप्त भूमि पर टॉवर लगवाया है या दूसरी जगह यह जांच का विषय है।श्री साहू ने यह भी कहा कि एनओसी प्राप्त भूमि पर टॉवर लगी है यह कहना बेहद मुश्किल है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments