कलेक्टर ने सड़क हादसे में मृत होम गार्ड जवान के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर ने सड़क हादसे में मृत होम गार्ड जवान के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :  कलेक्टर  के. एल. चौहान ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में  निधन हुए होम गार्ड के जवान स्व. तानसिंह साहू के  ग्राम सण्डी स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व श्री साहू के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अकस्मात हुए अपूर्णीय क्षति को सहन करने ढांढस  बंधाया। उन्होंने परिजनों  को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री चौहान  स्व श्री साहू के अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। 

ज्ञातव्य है कि कलेक्ट्रेट में पदस्थ करीब 39 वर्षीय होमगार्ड  तानसिंह साहु की शुक्रवार को  प्रातः मोटर सायकिल से बलौदाबाजार ड्यूटी आने के दौरान पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोटवा के पास ट्रक के द्वारा मोटरसाइकिल को जोरदार  टक्कर मार दिए जाने से  गम्भीर चोट लगने के कारण  मृत्यु हो गई। स्व श्री साहू अपनी पत्नी एवं दो बच्चों को छोड़ गए हैं।इस दौरान एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल, तहसीलदार देवेंद्र नेताम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments