क्या होगा आपका अगला जन्म? गरुड़ पुराण में पुनर्जन्म को लेकर लिखी गई हैं ये बातें

क्या होगा आपका अगला जन्म? गरुड़ पुराण में पुनर्जन्म को लेकर लिखी गई हैं ये बातें

गरुड़ पुराण में मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा लिखा गया है। इस पुराण को किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद पढ़ने की परंपरा है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा को दूसरा शरीर क्या मिलेगा। आपके इस जन्म के कर्म ही आपके अगले जन्म का संकेत देते हैं। ऐसे में आज हम आपको गरुड़ पुराण में कर्मों के अनुसार मिलने वाले अगल जन्म के बारे में बताएंगे। 

  • अगर आप परिवार में कलह करते हैं, माता-पिता और भाई-बहनों को परेशान करते हैं तो अगले जन्म में आपकी गति बहुत बुरी होती है। ऐसे लोगों को नया जन्म तो मिलता है, लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार इनकी मृत्यु गर्भ में ही हो जाती है। यानि गर्भ में आने के कुछ महीनों के भीतर ही इनकी मृत्यु हो जाती है। 
  • जो व्यक्ति महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं, उनपर हाथ उठाते हैं उनका अगला जन्म कई समस्याओं से भरा रह सकता है। ऐसे लोग बीमारियों और त्वचा रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। 
  • जो पुरुष शादी के बाद किसी पराई स्त्री के साथ अवैध संबंध बनाते हैं उनका अगला जन्म सांप, गिद्ध, सियार, कुत्ते के रूप में हो सकता है। वहीं अगर कोई महिला शादी के बाद दूसरे पुरुषों से संबंध बनती है तो उसे अगले जन्म में चमगादड़ की योनि प्राप्त होती है। इसके साथ ही अधर्मी व्यक्तियों को भी गधे और कुत्ते की योनि अगल जन्म में मिलती है। 
  • धोखेबाजी करने वाले लोगों को गिद्ध के रूप में अगला जन्म लेना पड़ता है। जो पुरुष-महिलाएं घर में आशांति पैदा करते हैं उनको जौंक या जलचर के रूप में अगला जन्म लेना पड़ सकता है। 
  • हत्या करने वाले लोगों को अगले जन्म में कोढ़ का रोग हो जाता है। जो भ्रूण हत्या करते हैं, गुरु का अपमान करते हैं,  उन्हें अगले जन्म में चांडाल बनना पड़ता है। ऐसे लोगों को अगले जन्म में कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। 
  • जो लोग सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं, दूसरों की सहायता करते हैं, धर्म के अनुसार चलते हैं उनका जन्म एक योग्य व्यक्ति के रूप में होता है। अंतिम समय में जो लोग ईश्वर का ध्यान करते हैं उनको मुक्ति प्राप्त होती है। ऐसे लोग जन्म-मरण के चक्र में फिर नहीं फंसते।  वहीं धर्म के विपरीत चलने वाले, ईर्ष्या, द्वेष रखने वाले लोगों को अगले जन्म में गिद्ध की योनि मिलती है। 
  • किसी के खिलाफ झूठी गवाही देने वाले लोगों को अगले जन्म में अंधा बनकर पैदा होना पड़ता है। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाते हैं उनका अगले जन्म में नपुंसक हो सकते हैं। 
  • ऐसा माना जाता है कि मृत्यु के बाद 13 दिनों तक मृत व्यक्ति की आत्मा घर में ही रहती है। ऐसे में इन 13 दिनों में अगर घर में गरुड़ पुराण का पाठ किया जाए तो मृत व्यक्ति की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

 

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments