जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

 

बालोद :  जिले में चल रहे जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में जूनियर वर्ग के बालक-बालिका खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्पोट्र्स ग्राउण्ड में विभिन्न खेलों के बेहतर प्रशिक्षण हेतु स्पोट्र्स किट की भी पूरी व्यवस्था की गई है। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में खिलाड़ियों के बेहतर सेहत हेतु उन्हें गुड़ एवं चना का भी वितरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले के खिलाड़ियों को खेलविधा से परिचय कराने, खेल के तकनिकी ज्ञान से अवगत कराने एवं उनके खेल कौशल को निखारने हेतु 21 दिवसीय आयोजन 13 मई से 02 जून तक किया जा रहा है। जिसमे फुटबाॅल, मार्शल आर्ट जु-जित्सु, ताईकाव्डो, एथलेटिक्स, कलियारी पट्टू, भारोत्तोलन, हाॅकी, कबड्डी और क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर ने बताया कि  बालोद स्थित संस्कार शाला मैदान में फुटबॉल, जु-जित्सु, स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल इंडोर स्टेडियम में त्वाईकाण्डो, कलियारी पट्टू, सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फिटनेश व्लर्ड जिम में भारोत्तोलन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नेवाड़ा में हॉकी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघमरा में कबड्डी का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments