आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय  : कांग्रेस

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय  : कांग्रेस


राजनांदगांव : शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 33वीं पुण्यतिथि पर 21 मई मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस पर संगोष्ठी सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभाा का संचालन कर रहे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षी दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर मंगलवार को कामठी लाइन स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर कांग्रेसजन द्वारा स्व.गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हुए,उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह आर्थिक ,सामाजिक ,राजनीतिक वैज्ञानिक ,तकनीक या विदेश नीति में नित् नई उपलब्धियां पाई हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती शारदा तिवारी ने स्वर्गीय राजीव गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी जी भारत माता की सच्चे सपूत थे, उन्होंने अपने अल्प समय में भारत को नई दिशा दी, भारत ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। युवाओं को 18 वर्ष का होने पर मताधिकार प्रदान करना हो, चाहे पंचायती राज के माध्यम से सत्ता के विकेंद्रीकरण को व्यापक आधार देते हुए प्रजातंत्र की नींव मजबूत करने का कार्य हो। स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति के जनक भी कहे जाते हैं आज मोबाइल फोन, इंटरनेट या अन्य संचार के साधन हो इनको भारत में स्थापित करने का श्रेय भी श्री राजीव गांधी को जाता है। इसलिए श्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माण में  उनका योगदान अतुलनीय है।

स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस पर उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा सभी वर्गों के बीच शांति-सद्भाव, सामाजिक भाईचारा कायम करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई गई।संगोष्ठी सभा को दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अतुल शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मोहम्मद याहया, नारायण सोनी ,विष्णु सिन्हा, पूर्व पार्षद बंटी यादव ,चेतन सिन्हा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उपस्थित कांग्रेसजन का आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments