पिथौरा में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा हुए शामिल

पिथौरा में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा हुए शामिल

संवाददाता राजा बाबू उपाध्याय ब्यूरो हेड महासमुंद,पिथौरा : भगवान परशुराम की जयंती एवं उपनयन संस्कार पिथौरा के ब्राह्मण समाज के द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया। इस गरिमा में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा एवं पिथौरा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा व अन्य ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष शामिल हुए। भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए सबसे पहले गौरी गणेश एवं भगवान परशुराम की पूजा की गई उपनयन संस्कार किया गया महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता थाली सजाओ प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रखा गया था।

सुंदरकांड का पाठ किया गया उपनयन संस्कार संपूर्ण विधि विधान से हर वर्ष सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा के द्वारा किया जाता है इस वर्ष भी 12 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया। दूर-दूर से आए हुए ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष इस जयंती पर शामिल हुए कार्यक्रम का समापन भव्यशोभा यात्रा से किया गया एवं रात्रि में पुरस्कार का वितरण सम्मान समारोह उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments