दूध वाले ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क किनारे घायल पड़े प्रधान आरक्षक की बचाई जान

दूध वाले ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क किनारे घायल पड़े प्रधान आरक्षक की बचाई जान

रायपुर: राजधानी रायपुर से दिल छू देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दूध वाले ने मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया। दूधवाले ने सड़क किनारे घायल पड़े प्रधान आरक्षक को सही समय पर अस्‍पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली।

दरअसल, शंभूनाथ सिंह छत्‍तीसगढ़ पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्‍थ हैं। शंभूनाथ खमतराई थाने में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बीती रात 12 बजे प्रधान आरक्षक ड्यूटी के बाद अपने घर सेजबहार जा रहे थे। इसी दौरान डुंडा पेट्रोल पंप के पास अचानक मवेशी के सामने आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया।

लगभग सड़क किनारे 20 मिनट पड़े रहने के बाद राजा नाम के दूधवाले की नजर घायल प्रधान आरक्षक पर पड़ी। उसने बड़ी तत्परता के साथ प्रधान आरक्षक को निजी हॉस्पिटल ले गया। जहां प्रधान आरक्षक का इलाज जारी है।

रायपुर पुलिस ने दूधवाले राजा की हौसला अफजाई की है। रायपुर पुलिस ने कहा, तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस तरह के लोगों का सामाजिक रूप से सम्मान किया जाना चाहिए। समय पर आम नागरिक द्वारा अपने मानवीय कर्तव्यों का पालन कर प्रधान आरक्षक की जान बचाई।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments