राजनांदगांव : पास के गांव भंवमरा के रहने वाले 38 वर्षीय उत्तम साहू पिता बुधराम साहू को पुलिस ने 420 के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी ने 6 माह में रकम दोगुनी करने का लालच देकर प्रार्थी से दो लाख ठग लिया है। फेसबुक पेज में भाजपा मीडिया प्रभारी के नाम से जाने पहचाने वाले उत्तम साहू को गिरफ्तार करके बालोद पुलिस उसकी पुरानी हिस्ट्री खंगाल रही है। मजे की बात यह भी है कि यह आरोपी कई बड़े भाजपा नेताओं और फिल्मी सितारों से फोटो खिंचवाने का भी शौकीन है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार से है बालोद भंवरमरा ग्राम का रहने वाला उत्तम साहू जो अब शहर के सबसे प्रतिष्ठित कॉलोनी सनसिटी के मकान नम्बर डी/82 का निवासी है बालोद पुलिस ने 420के प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है उसके फेस बुक पेज में भाजपा मीडिया प्रभारी का पद लिखा हुआ है अनेक नेताओ और भाजपा के कार्यक्रमों में उपस्थित होने की तस्वीरों को भी पोस्ट किया हुआ है यहां तक फिल्मी दुनिया के सबसे बडे़ फिल्म स्टार जितेन्द्र के साथ भी तस्वीर है बताया जाता है की बीएमडब्ल्यू गाडी भी है।छह माह में रुपए डबल करने का झांसा देकर पोंड के व्यक्ति से उसके दोस्त उत्तम साहू ने दो लाख की ठगी कर ली।
राशि नहीं लौटाने पर थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया। प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता खेमलाल साहू (49) निवासी ग्राम पोंड थाना पुरूर ने बताया कि उत्तम साहू पिता बुधराम साहू (38) निवासी ग्राम भंवरमरा तहसील व जिला राजनांदगांव हाल सन सिटी कॉलोनी मकान नंबर डी-82 राजनांदगांव ने पैसे डबल करने का लालच देकर 2 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की। उत्तम पूर्व परीचित होने के कारण घर आना-जाना था। कई बार एक लाख लगाकर छह में डबल करने की बात कही, लेकिन मैंने मना कर दिया। बार-बार कहने पर विश्वास कर 2 लाख रुपए 9 जुलाई 2021 को उसके एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर किया। छह माह बाद पैसे मांगने पर घुमाने लगा। मुझसे पहले मेरे कई रिश्तेदारों से भी धोखाधड़ी की। इसकी जानकारी मुझे बाद में हुई। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुराने मामलो के तफ्तीश की हिस्ट्री खगालने मे भी जुटी है पुलिस।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments