दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग, 7 नवजात बच्चों की मौत

दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग, 7 नवजात बच्चों की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर रात एक बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चों का इलाज चल रहा है। आग आधी रात करीब साढ़े 11 बजे लगी थी। आग लगने की वजह ऑक्सीजन सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां पहुंची। फायर विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से 12 बच्चों को रेस्क्यू किया। विवेक विहार अग्निकांड पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया।

पीएम मोदी ने जताया घटना पर दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है,साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'विवेक विहार, दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से अनेक बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। मैं इस घटना में घायल हुए अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments