01 जुलाई से लागू होंगे 03 नये कानून, पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों केा दिया जा रहा प्रशिक्षण

01 जुलाई से लागू होंगे 03 नये कानून, पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों केा दिया जा रहा प्रशिक्षण

 

दंतेवाड़ा  : 01 जुलाई से लागू होने वाले 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम  के संबंध में पुलिस विभाग ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए तैयारियां तेज कर दी है। इन नए कानूनो के संबंध में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 02 दिवस प्रशिक्षण दन्तेवाड़ा के लक्ष्य कोचिंग सेंटर में  दिया जा रहा है।बता दें की भारतीय दण्ड संहिता, भारतीय,दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर   तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू  किया जा रहा है।उक्त प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक दन्तेवाडा़ गौरव राय के निर्देशानुसार जिले के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। पहले दिन उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी व उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चन्द्राकर के द्वारा आज भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान दंतेवाड़ा जिले की उप संचालक अभियोजन गुरु के द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया।  इसी क्रम में प्रशिक्षण के अगले दिन उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले व उप पुलिस अधीक्षक आशा सेन के द्वारा भारतीय दण्ड संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में बताया गया।

इस दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान बताया गया कि नया कानून किस प्रकार पुराने कानून से भिन्न है। कौन से कृत्य को अपराध की परिधि में शामिल किया गया है और पुलिस के अपराध अनुसंधान के दायरे को किस प्रकार संदर्भित किया गया है।आई टी तथा डिजिटल संसाधनों का प्रयोग किये प्रकार कानून के रूप में मान्य बनाया गया है। महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों में क्या संशोधन किये गये है। पुलिस के कर्तव्यों और दक्षता में पुलिस को क्या क्या ध्यान रखना चाहिए इस पर विस्तृत जानकारी दी जावेगी। इस प्रषिक्षण कार्यषाला के दौरान विभिन्न अनुभागों/थानों से आये राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments