राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय युवा नेता भावेश बैद एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों के चुनाव में देश भर की मतदाताओं ने तीसरी बार भी खरा सोना ही चुनने कल 1 जून को अंतिम चरण का चुनाव संपन्न हो जाएगा। उसके बाद चार जून को मतगणना में यह साबित हो जाएगा की भाजपा ही खरा सोना होना है। बरसों पहले देश की जनता ने पीतल को असली सोना समझ कर चुनती रही है। जिसकी वजह से उन्हें विश्व में भारत की शाख ज्यादा नहीं बढ़ा पाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और इससे पहले अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में भारत की छवि विश्व मंच में बढ़ी है। एक से बढ़कर एक जनहितैषी योजनाओं इन प्रधानमंत्रीयो द्वय के कार्यकाल में लाई गई। जिससे देश का पिछड़ा पन लगातार दूर हुआ है।
श्री बैद ने आगे कहा कि अब हमारा देश विकासशील से विकसित बनने की ओर अग्रसर है। देश के अंतिम व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में अंतिम व्यक्ति तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ लगभग नहीं पहुंच पाता था और बीच के भ्रष्ट लोग अंतिम व्यक्ति का हक मार लेते थे अब ऐसा नहीं है छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीट भाजपा के खाते में जाने के साथ देश के 400 से अधिक सीटे भाजपा को मिलने वाली है। पार्टी ने सरकार बनाने की अभी से तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि उन्हें देश की जनता पर पूरा भरोसा है कि उन्हें तीसरी बार सेवा का अवसर अवश्य देगी। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है और जनता कांग्रेस और उनके सहयोगी संगठनों के बहकावे में नहीं आई है। यह पता 4 जून को देशभर में मतगणना के बाद पता चल जाएगा।


Comments