पहुंचविहीन क्षेत्र बड़ेपल्ली में स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

पहुंचविहीन क्षेत्र बड़ेपल्ली में स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

 

किरन्दुल : शनिवार को ग्राम पंचायत गुमियापाल के पहुँच विहीन क्षेत्र बड़ेपल्ली में स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
स्वास्थ्य शिविर हेतु टीम सुबह 7 बजे किरंदुल सीएचसी से रवानगी हुई।किरंदुल से हिरोली के बेस कैम्प तक दुपहिया वाहन और एम्बुलेंस में सफर तय किया गया उसके पश्चात हिरोली के बेस कैम्प से पैदल बड़ेपल्ली के लिये सफर तय किया गया हिरोली से बड़ेपल्ली पैदल आने जाने में कुल 30 किमी का सफर तय किया गयासफर के दौरान 4 से 5 पहाड़ पार किये गये भीषण गर्मी में यह सफर करना बेहद मुश्किल काम था फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसलिये मुश्किल परिस्थिति में भी बड़ेपल्ली पहुंची और वहां पहुंच कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा दी गयी।स्वास्थ्य शिविर में कुल 196 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया,शिविर में आये ग्रामीणों का रोग के अनुसार प्राथमिक उपचार दिया गया,30 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगो का एनसीडी जांच किया गया,सभी ग्रामीणों का मलेरिया जांच किया गया साथ ही एचबी टेस्ट और शुगर टेस्ट किया गया,टीबी स्क्रीनिंग की गयी,बच्चों का वजन लिया गया उन्हें पोषण आहार वितरित किया गया,कुपोषण की जांच की गयी, साथ ही बच्चों को रोगप्रतिरोधक टीके लगाये गये और गर्भवती महिला की जांच की गयी और आयरन की दवा वितरित की गयी साथ ही सभी को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।मौके चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि कोरी,बीईटीओ राजेश बेहेरा,आरएमए नीरज साहू,शमीम रज़ा, नैना कश्यप,ममता ठाकुर,श्वेता हलधर,नूपुर मंडल,ओमीन पटेल,यामिनी पारकर,रानी राव,देविका,सुंदरी,सोमली तेलाम,परन पटेल,विवेक विश्वास उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments