मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और कल यानी चार जून को मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने के पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। चार जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित किया गया है। इसका मतलब ये है कि, कल छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने बंद रहेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्लब और बार में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस दौरान 11 जिला मुख्यालयों में डाक मत पत्र की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर के समाने की जाएगी। हर लोकसभा सीट की काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं पांच विधानसभाओं के लिए 21 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए 4362 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments