प्रेक्षक राजू वी गवास ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

प्रेक्षक राजू वी गवास ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

 

सुकमा  :  लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना 04 जून को शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज कुम्हाररास सुकमा में प्रातः 7:00 बजे से की जाएगी। मतगणना प्रेक्षक  राजू वी गवास ने मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया कक्ष, टेबुलेशन कक्ष यहां लगाये गये सीसी टीवी, वीडियो का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक  गवास द्वारा मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल एवं गेजेट्स चेकिंग, मतगणना कक्ष में मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, व्हीव्हीपैट स्लिप काउंटिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  गजेंद्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप, एआरओ एवम् एसडीएम कोंटा  सबाब खान, प्रोग्रामर सौरभ उप्पल सहित निर्वाचन कर्तव्यों से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments