सुकमा : जिला सुकमा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के भय व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय नक्सली दम्पति सहित 05 हार्डकोर माओवादी क्रमशः (01) मड़कम पाण्डू पिता स्व0 हुंगा (पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी कन्हाईपाड़ थाना गोलापल्ली जिला सुकमा (छ0ग0) (02). ताती/मडकम मासा पिता देवा (पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य/एरिया मेडिकल टीम प्रभारी एसीएम, ईनामी 05 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी कैयरदुलेड थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0), (03) कोमरम दूला पिता स्व0 पेंटा (प्लाटून नम्बर 10 ‘‘बी’’ सेक्शन कमाण्डर, ईनामी 02 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी किस्टावारम, दोरलापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0), (04) महिला रव्वा भीमे पिता रव्वा भीमा पति मडकम पाण्डू (पीएलजीए बटालियन नम्बर 01पीएलजीए सदस्या/ग्राम बोट्टेतोंग बगीचा की सदस्या, ईनामी 01 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी सल्लातोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा (छ0ग0), (05) शेखर उर्फ मुका सोड़ी पिता हांदा सोड़ी (दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम सदस्य/पार्टी सदस्य, ईनामी 01 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी वीराभट्टी थाना भेजी जिला सुकमा(छ0ग0) के द्वारा आज दिनांक 03.06.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में अनामी शरण, द्वितीय कमान अधिकारी 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।उपरोक्त सभी माओवादियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments