सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने मतगणना कार्य की तैयारियों का लिया जायजा

सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने मतगणना कार्य की तैयारियों का लिया जायजा

राजनांदगांव  :  सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल मतगणना कार्य की तैयारियों का जायजा लेने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव स्थित मतगणना कक्ष पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रहे। सामान्य प्रेक्षक श्री रंजन ने मीडिया कक्ष, उद्घोषक कक्ष, मतगणना कक्ष, टेबुलेशन कक्ष सहित यहां लगाये गये सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मत पत्रों, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लिप काउंटिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू की जाएगी। इसके बाद ईवीएम मशीनों से मतगणना कार्य किया जाएगा। उन्होंने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, प्रवेश मार्ग, पार्किंग, मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक गेजेट्स चेकिंग, मतगणना कक्ष में मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अतुल विश्वकर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments