पर्यावरण संरक्षण संवर्धन व महिला जागरूकता के लिए सहायक उप निरीक्षक को किया गया सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण संवर्धन व महिला जागरूकता के लिए सहायक उप निरीक्षक को किया गया सम्मानित

 दंतेवाड़ा : पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन और जनजागरण की दृष्टि से समाज हित में कार्य करने वाली मातृशक्ति अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर सम्मानित करने का कार्यक्रम नारी वीरांगना सम्मान का आयोजन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति एवं सखी फाउंडेषन रायपरु छत्तीसगढ़ द्वारा मैट्स विष्वविद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया था।उक्त सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक आशा सिंह जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा को जिला स्तर पर हाट बाजारों एवं स्कूल कॉलेजों में कैम्प लगाकर महिला शक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के प्रयास के परिणाम स्वरूप उनकी गहरी सहभागिता को देखते हुये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौषल्या देवी के हाथों सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय निर्देषन एवं अतिक्ति पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन के मार्गदर्षन में दन्तेवाड़ा के खासकर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को जागरूक करने व उनको उनके अधिकारों का प्रचार प्रसार करने स्कूल और कॉलेजों,बाजारों में समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।जिसमें सहायक उप निरीक्षक आषा सिंह के विशेष योगदान रहा।जिसे सराहते हुये आज यह सम्मान उन्हे प्रदाय किया गया है।इस सम्मान समारोह में कौषल्या देवी साय के मुख्य अतिथ्य एवं डॉ अरूणा पल्टा कुल पबति हेमचंद यादव विष्यविद्यालय दुर्ग के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस पुरस्कार के लिये पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने भी शुभकामनायें देते हुये अच्छा काम करने हेतु प्रोत्साहित किया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments