विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण


डौंडीलोहारा : नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ईको क्लब व जूनियर रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। प्रभारी प्राचार्य लूणकरण ठाकुर ने कहा की बच्चों व शिक्षकों का मौलिक कर्तव्य है कि वे विद्यालय परिसर को हरा - भरा करके इस ग्लोबल वार्मिंग अर्थात् बढ़ते हुए गर्मी से निजात पा सके हम सबको पेड़ पौधों का रोपण करने के साथ - साथ उनके रक्षा के उपाय पर भी विचार करना चाहिए क्यों पेड़ लगाना सरल है पर उनकी रक्षा करना उतना सरल नहीं है सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए, ईको क्लब व जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों व प्रभारीयो का साधुवाद व्यक्त करते हुए इस अनुकरणीय प्रयास के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी देशवासियों से आग्रह किया गया की सभी पेड़ लगाये इनके रक्षा हेतू प्रयास करें और बढ़ते हुए गर्मी से मानव ही नहीं अपितु सभी जीव- जंतुओं, पशु - पक्षियों को भी इस भीषण गर्मी से निजात दिलाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें । कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी रवीन्द्रनाथ योगी व जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी सौरभ शर्मा सहित सभी हायर व मिडिल स्कूल के विद्यालयीन स्टॉफ व बच्चें उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments