परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : प्रयोग आश्रम के संस्थापक राजा जी का 77 वां जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रयोग आश्रम तिल्दा-नेवरा में आफिस स्टाफ कर्मचारियों ने
जय जगत गीतों की सामुहिक पाठ गान किये । इस दौरान उनके कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ्य दिर्घायु और मंगलमय सफल जीवन की कामना किया गया। साथ ही उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में अनेक आदिवासियों और गरीब तबके के लोगों के लिए किये गये कार्यों को याद करते हुए गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर राजगोपाल संस्थापक प्रयोग आश्रम एकता परिषद तिल्दा-नेवरा छत्तीसगढ के साथ एकता परिषद राज्य संचालन कमेटी मुखिया साथी सीताराम सोनवानी , गरियाबंद धर्मेन्द्र पुरी गौरेला पेन्ड्रा मरवाही रघुवीर दास महंत अम्बिकापुर के साथ एकता परिषद के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments