पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं. शुक्ल की 11वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं. शुक्ल की 11वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


राजनांदगांव :  अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर मंगलवार 11 जून को स्थानीय कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में संगोष्ठी सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि सर्वप्रथम शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल जी के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ‘‘विद्या भईया अमर रहे के नारे लगाए गए‘‘। संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू ने वरिष्ठ नेता पंडित विद्याचरण शुक्ला को नमन करते हुए कहा कि विद्या भईया ने देश के साथ-साथ अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अनेकों कार्य किए है। इंदिरा जी के प्रधानमंत्रित्व काल में सूचना-प्रसारण व जल संसाधन मंत्री बने और देश के विकास में अपना योगदान दिए थे। विद्या भईया आजीवन समाजसेवा व देश सेवा में लगे रहे और उन्होंने कई बार लोकसभा में अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए काफी संघर्ष किया था। सन 2013 के परिवर्तन यात्रा में झीरम घाटी में उन्हें गोली लगी थी और आज ही के दिन 11 जून 2013 में उनका निधन हुआ था।

संगोष्ठी सभा के नेतृत्वकर्ता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के 11वीं पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि पंडित विद्याचरण शुक्ल एक दमदार राजनेता थे। वे सदैव संगठन व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते रहे। छग से भाजपा की सरकार को उखाड फेकने के लिए संकल्पित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। किन्तु बस्तर में परिवर्तन यात्रा के वापसी के दौरान 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा हमले में गोली लगने से घायल होने के बाद भी कई दिनों तक अस्पताल में संघर्ष करते रहे और 11 जून 2013 को अंतिम सांस ली। अलग-अलग विभागों में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री रहते अविभाजित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी भूमिका का निर्वाहन किया। कार्यक्रम के अंत में स्व.विद्याचरण शुक्ल को समस्त कांग्रेसजनों द्वारा दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी सभा को पंकज बाधव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने संबोधित किया। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा में प्रमुख रूप से श्रीमती मोहिनी सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखिजा, अतुल शर्मा, नारायण सोनी, विनोद यादव, चेतन सिन्हा, पार्षद मनीष साहू, सुरेन्द्र गजभिए, जितेन्द्र सिन्हा, निलेश पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष झम्मन ने आभार व्यक्त किया।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments