सांसद, नपा अध्यक्ष, कलेक्टर-एसपी के साथ 200 से ज्यादा लोगों ने किया योग

सांसद, नपा अध्यक्ष, कलेक्टर-एसपी के साथ 200 से ज्यादा लोगों ने किया योग

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद  :योग: कर्मसु कौशलम! यानी- कर्मों की कुशलता ही योग है। या यूं कहें, कि योग वो विधा है जो हमारे कर्मों में कुशलता लाता है। हमें आत्मनिर्भर बनाता है। हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है। हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है। तो अगर आप ये सोचते हैं कि योग से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर किया जा सकता है, तो आप गलत हैं। क्योंकि योग का दायरा इससे कहीं ज्यादा व्यापक और अनंत है। आज 10 वां योग दिवस है। योग कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी, जनपद पंचायंत अध्यक्ष लालिमा ठाकुर ,नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन, कलेक्टर दीपक अग्रवाल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने गरियाबंद इंडोर स्टेडियम में योग किया। यह करीब 7:00 बजे शुरू हुआ,2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था, तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है

नवनियुक्त सांसद रूप कुमारी चौधरी ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे। कहा- योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सिमित नहीं है। बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमें अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं।

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नपा

अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने कहा, “आज मैं आप सभी को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं। ये अवसर हमें देश के पीएम मोदी ने दिया है, जिनके प्रयास से और विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ जोड़कर भारत इस विरासत के साथ अपने आपको जोड़कर भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे। यह अपने पूर्वजों और विरासत के प्रति इससे बड़ा सम्मान दूसरा और कोई नहीं हो सकता।”आज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए, आइए हम सभी योग को अपनी डेली लाइफ में अपनाने का संकल्प लें। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments