बुचीभरदा में मनाया गया योग दिवस

बुचीभरदा में मनाया गया योग दिवस


राजनांदगांव :  योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है। 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 2024 के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला बुचीभरदा के शिक्षकों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों एवं छात्र- छात्राओं ने विभिन्न आसनों के साथ योगाभ्यास किया। एस एम सी उपाध्यक्ष उत्तम कलिहारी ने योग के महत्व बताते हुए कहा कि योग से न केवल शरीर का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत लाभदायक है। 
इस अवसर पर प्रधान पाठक द्वय प्राथमिक शाला - राकेश सोनी, माध्यमिक शाला - चांताराम साहू,शिक्षकगण  विनोद चंद्राकर, रितुराज चतुर्वेदी, ग्रामीणजन उत्तम कलिहारी, चुनूराम साहू, टीकाराम साहू, उमेश्वर निषाद,लीलाधर साहू सहित पालक , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments