सुकमा : आज रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन ,के.रि.पु.बल के दिशा निर्देशानुसार मुख्यालय 02 बटा0, सी.आर.पी.एफ के कैम्प परिसर में व सभी समवायों में 10 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस जवानों, अधिनस्थ अधिकारियों व अधिकारियों के साथ मनाया गया। विदित है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है तथा इसे सभी को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है । इस मौके पर द्वितीय वाहिनी केरिपुबल के पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, भास्कर भट्टाचार्य, उप. कमा., डा. नितेश पश्चाके, वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे ।इस वाहिनी के ए व ई समवाय एफ.ओ. बी दुलेर में अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में पीरदान सहा. कमा. जुनघरे सारंग साहेबराव सहा. कमा. व कुल - 160 कार्मिको ने योग किया, बी व सी समवाय एफ. ओ.बी मुर्कराजकोन्डा में राकेश कुमार ठाकुर सहा. कमा के नेतृत्व में श्री प्रज्वल एन. पी. सहा. कमा. व कुल - 132 कार्मिको ने योग किया, एफ समवाय रामाराम में निरी / जीडी भी. डी वर्मा के नेतृत्व में कुल - 60 कार्मिकों ने योग किया एवं जी समवाय चिंतागुफा में अश्वनी कुमार सिंह सहा. कमा के नेतृत्व में कुल 82 कार्मिकों ने योगा किया ।
अंत में रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि. पु. बल ने एफ.ओ. बीदुले में अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी, पीरदान सहा. कमा. व जुनघरे
सारंग साहेबराव सहा. कमा. एफ. ओ.बी मुर्कराजकोन्डा में राकेश कुमार ठाकुर सहा. कमा., प्रज्वल एन. पी. सहा. कमा., रामाराम में निरी / जीडी भी. डी वर्मा, चिंतागुफा में
अश्वनी कुमार सिंह सहा. कमा. को उन सभी के द्वारा कराये गए योगा अभ्यास एवं वाहिनी के सभी जवानों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए अभिवादन किया व बताया कि इस वर्ष योग "स्वयं और समाज के लिए योग" थीम के साथ मनाया.जा रहा है तथा "हर आंगन योग" का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके और उनके बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी ।
.jpeg)

Comments